Tuesday, November, 17,2026

299 साल का हो जाएगा गुलाबी नगर, दो दिन गूंजेगा जयपुर का गौरवगान

जयपुर: गुलाबी नगर जयपुर अपने गौरवशाली इतिहास और 299 साल की विरासत का उत्सव मनाने जा रहा है। शहर के स्थापना दिवस पर नगर निगम जयपुर की ओर से 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में जयपुर की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिलेगी। गणेश निमंत्रण से शुरू होने वाला उत्सव कवि सम्मेलन, मंदिरों में पूजन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ परवान चढ़ेगा। आयोजन की शुरुआत 17 नवंबर को सुबह 9 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण के साथ होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।

18 नवंबर को सुबह 9 बजे गंगापोल दरवाजे पर गणेश पूजन होगा। इसके बाद सुबह 10:30 से 11 बजे तक गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन एवं पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं शाम 5 बजे स्टैच्यू सर्किल पर दीप प्रज्वलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शहर की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

बैठक में बनेगी आयोजन की रूपरेखा

स्थापना दिवस की तैयारियो को लेकर सोमवार को महापौर सुनील कोठारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उप महापौर सरोज कंवर, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, पार्षद और निगम अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। महापौर, उप महापौर और आयुक्त ने शहरवासियों से स्थापना दिवस के आयोजनों में भागीदारी निभाने की अपील की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery