Thursday, April, 02,2026

दूषित जलापूर्ति पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

जयपुर: जयपुर के सुशीलपुरा इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आ गया, जब महिलाओं ने सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा को गंदे पानी से भरा गिलास थमा दिया। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम एक महीने से यही पानी पी रहे हैं, आप भी पीकर देखिए, हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर पहुंचे विधायक से महिलाओं ने गलियों में चलकर हालात देखने को कहा। इसी दौरान एक युवक ने नलों में आ रहे गंदे पानी को गिलास में भरकर विधायक को दे दिया। विधायक ने पानी को सूंघा, लेकिन पीने से परहेज किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अनावश्यक सड़क निर्माण के चलते सीवरेज और पानी की पाइपलाइन टूट गई है, जिससे नलों में गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूषित पानी पीने से कई बच्चे बीमार हो गए हैं। खाचरियावास ने अधिकारियों को तुरंत टैंकर से साफ पानी की आपूर्ति और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल भवन का घेराव किया जाएगा। इलाके के लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery