Monday, July, 27,2026

लाठी से सिर फोड़ चरवाहे की हत्या

जयपुर: राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक चरवाहे की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। महापुरा के बीड़ की ढाणी में भेड़ों के झुंड के पास चरवाहे का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मृतक का रात में अपने साथी से विवाद होना सामने आया है। पुलिस ने साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसीपी (बगरू) दीपक मृतक खंडेलवाल ने बताया कि मृतक की पहचान दूदू के मौजमाबाद निवासी कालूराम बागरिया (46) के रूप में हुई है। वह अपने साथी हरदेव के साथ भेड़ों को चराने के लिए भांकरोटा क्षेत्र आया हुआ था। शनिवार रात दोनों महापुरा के बीड़ की ढाणी में भेड़ों के झुंड के साथ रुके थे। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे कालूराम का शव भेड़ों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पहरे को लेकर हुआ था विवाद

जांच में सामने आया है कि रात में बाड़े में मौजूद भेड़ों की रखवाली के लिए कालूराम और हरदेव दो पारियों में पहरा देते थे। पहरे की बारी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। हरदेव का आरोप था कि कालूराम अपनी पारी के दौरान देर से आता था और कई बार आवाज लगाने पर भी नहीं उठता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान कालूराम ने हरदेव को थप्पड़ मार दिए थे। इसी रंजिश में शाम के समय हरदेव ने लाठी से कालूराम के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कालूराम अचेत होकर गिर पड़ा और हरदेव वहां से चला गया। रविवार सुबह जब काफी देर तक कालूराम नहीं उठा तो हरदेव ने आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कालूराम की मौत हो चुकी थी।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery