Saturday, April, 19,2025

भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर रैली का आयोजन श्रीगंगानगर पहुंची ‘सरहद से समंदर’ बाइक रैली - 2300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे जवान

श्रीगंगानगर : भारतीय तटरक्षक बल के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘सेंटिनल ऑफ द सी’ के तहत जवानों की ‘सरहद से समंदर’ मोटर साइकिल रैली शुक्रवार को श्रीगंगानगर पहुंची। यह रैली 22 जनवरी को अटारी-वाघा बॉर्डर से शुरू हुई थी और एक फरवरी को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर समाप्त होगी। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का प्रचार किया जाएगा। रैली के श्रीगंगानगर पहुंचने पर आम लोगों की ओर से स्वागत किया गया। रैली भारतीय तटरक्षक बल के समर्पण को दर्शाती है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री सतर्कता में उनकी अहम भूमिका को उजागर करती है। रैली में शामिल भारतीय तटरक्षक बल की कल्याणी पोटेकर ने बताया कि रैली भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे अभियानों से जुड़े संदेशों को प्रमुखता से प्रचारित करेगी।  इसके साथ ही यह अभियान सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देगा।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा समापन
बल की कल्याणी पोटेकर ने बताया कि रैली श्रीगंगानगर से रवाना होकर 25 जनवरी को बीकानेर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद जैसलमेर के लिए यात्रा शुरू होगी। 26 जनवरी को जैसलमेर और 27 जनवरी को मोटरसाइकिल रैली जोधपुर पहुंचेगी। इसके बाद 28 जनवरी को जोधपुर से रैली उदयपुर के लिए निकलेगी। 29 जनवरी को दमन के रास्ते स्टेच्यू ऑफ यूनिटी होते हुए एक फरवरी को मुंबई पहुंचेगी। रैली का यहां पर समापन होगा। दल के साथ आए अधिकारी संदीप शुक्ला ने बताया कि यह रैली अटारी सीमा से शुरू हुई थी और गेटवे ऑफ इंडिया पर समाप्त होगी।  इसमें ‘सेव द गर्ल’ जैसे अभियानों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। यह राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

रैली में 26 बाइक राइडर्स शामिल
कल्याणी ने बताया कि यात्रा के दौरान 26 बाइक राइडर्स 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस रैली का उद्देश्य भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भूमिका को उजागर करना है।  साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘पर्यावरण बचाओ’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे महत्वपूर्ण संदेश आम जन तक पहुंचाना है।  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery