Monday, June, 01,2026

साइबर तंत्र को मजबूत कर रही है सेना

नई दिल्ली: 'आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी' से जुड़े संस्थानों समेत कई वेबसाइट को हैक करने और उनसे छेड़छाड़ करने के प्रयासों के बीच सेना अपने साइबर सुरक्षा ढांचे तथा डिजिटल रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए उचित और आवश्यक कदम उठा रही है। सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही।

वरिष्ठ प्रबंधन के कम से कम दो सदस्यों ने सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों को सिरे से खारिज किया कि दिल्ली आधारित विचार मंच मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान की वेबसाइट हैक हो गई। हाल के दिनों में, विशेषकर 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद, कई भारतीय वेबसाइट, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट को निशाना बनाकर साइबर हमले किए जाने की खबरें आई हैं। इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि एपीएस नगरोटा और एपीएस सुंजवान सहित कम से कम चार आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) हैकरों के निशाने पर थे।

सूत्रों ने कहा कि साइबर हमलों के जवाब में, साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आगे की घुसपैठ की कोशिशों से बचाव के लिए डिजिटल रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए उचित और आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि ये प्रयास ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समग्र लचीलापन बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं कि सुरक्षा बल भविष्य के साइबर खतरों से बचाव के लिए बेहतर ढंग से तैयार हों। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एजेंसियां साइबर स्पेस की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी अतिरिक्त साइबर हमले का पता लगाया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery