Saturday, April, 19,2025

देश में हर दस लाख की आबादी पर सिर्फ 15 जज

नई दिल्ली: देश में हर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 15 जज हैं, जबकि कानून आयोग ने 1987 में हर 10 लाख लोगों पर 50 जन होने की सिफारिश की थी। यह जानकारी मंगलवार को जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 140 करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ 21,285 जज हैं, यानी औसतन 15 जज प्रति दस लाख जनसंख्या। यह आंकड़ा कानून आयोग की सिफारिशों से काफी कम है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि देश के उच्च न्यायालयों में 33 प्रतिशत पद खाली हैं। हालांकि 2025 में रिक्तियों की दर 21 प्रतिशत बताई गई है। इससे मौजूदा जजों पर काफी काम का बोझ पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जिला अदालतों में एक जज के पास औसतन 2,200 मुकदमों का बोझ है। वहीं, इलाहाबाद और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयों में एक जज के पास 15,000 तक केस हैं। दिल्ली की जिला अदालतों में एक जज के पास औसतन 2,023 केस हैं। 2017 में यह संख्या 1,551 थी।
महिला जजों की भागीदारीः जिला अदालतों में महिला जजों की संख्या 2017 में 30% थी, जो 2025 में बढ़कर 38.3% हो गई। उच्च न्यायालयों में यह आंकड़ा 11.4% से बढ़कर 14% हो गया। सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ 6% महिला जज हैं और 25 उच्च न्यायालयों में केवल एक महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। 

एससी, एसटी और ओबीसी प्रतिनिधित्वः जिला अदालतों में 14% जज एससी और 5% एसटी वर्ग से हैं। 2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त 698 जजों में केवल 37 एससी/एसटी समुदाय से हैं। ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी 25.6% है।

मामले लंबितः अधिकतर उच्च न्यायालयों में हर दो में से एक मामला तीन साल से अधिक लंबित है। बिहार, यूपी जैसे राज्यों में 40% से ज्यादा केस तीन साल से पुराने हैं। दिल्ली में 20% केस 5 साल से ज्यादा और 2% केस 10 साल से पुराने हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery