Saturday, October, 24,2026

अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़पें

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव बरकरार है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सीमावर्ती इलाकों में दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आए और टकराव की स्थिति बनी।

उन्होंने कहा कि गलवान जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सीमा पर ड्रोन फोर्स को मजबूत करने और आधुनिक तकनीक पर ध्यान देना जरूरी है। कपूर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने यह बयान रिटायरमेंट से सात दिन पहले दिया। कपूर गुरुवार को राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में हिमवीर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनस्सिरी जिले के असाफिला और माजा क्षेत्रों में जुलाई के अंत से तनाव बने रहने की बात कही। उनके मुताबिक, भारत ने भी सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि चीन सैन्य तकनीक के मामले में काफी आधुनिक है और अब सीमा पर पुराने तरीकों से मुकाबला करना मुश्किल है।

विदेश मंत्रालय ने भी जताई चिंता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एलएसी पर स्थिति तब बिगड़ती है, जब चीनी सैनिक गश्त के निर्धारित तौर-तरीकों से हटकर गतिविधियां करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश लंबित सीमा मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए कूटनीतिक व
सैन्य तंत्रों के जरिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। जायसवाल ने जोर दिया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए जरूरी है। कपूर के अनुसार, जुलाई से अब तक दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर बैठकें हुई, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery