Tuesday, November, 17,2026

पंचायत चुनाव पर डोटासरा कल से लेंगे 200 पर्यवेक्षकों से फीडबैक

जयपुर: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर चुनावी समीक्षा की तैयारी की है। इसके लिए 17 और 18 नवंबर को लगातार दो दिन कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इसमें पंचायत चुनाव में हार-जीत के कारणों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में प्रदेशभर के 200 पर्यवेक्षकों और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। डोटासरा खुद एक-एक पर्यवेक्षक और जिला प्रभारी से वन-टू-वन बातचीत कर चुनाव का फीडबैक लेंगे। सभी पर्यवेक्षकों को अपने क्षेत्रों की जमीनी रिपोर्ट और चुनाव परिणामों का विस्तृत विश्लेषण लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा में यह पता लगाया जाएगा कि किन जिला परिषदों और पंचायत समितियों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और कहां भाजपा को बढ़त मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery