Monday, June, 01,2026

सुब्रमणि बने नए CDS

 नई दिल्ली: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को देश के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल शनिवार को पूरा हुआ। पाकिस्तान और चीन संबंधी मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जनरल सुब्रमणि के सामने अब भारतीय सेना में बहुप्रतीक्षित थिएटर कमांड मॉडल को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में संगठनात्मक सुधार, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और एकीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होंगे। उन्होंने स्वदेशी हथियार प्रणालियों के विकास और उन्हें तेजी से सेना में शामिल करने पर भी जोर दिया। 40 वर्षों से अधिक के सैन्य कॅरिअर वाले जनरल सुन्नमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार और सेना के उप प्रमुख के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने असम, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील इलाकों में महत्वपूर्ण सैन्य जिम्मेदारियां निभाई हैं। पश्चिमी मोर्चे पर स्ट्राइक कोर की कमान संभालने के साथ उन्होंने कजाखस्तान में रक्षा अताशे के रूप में भी सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र जनरल सुब्रमणि को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नए नौसेना प्रमुख

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो गए हैं। पश्चिमी नौसैन्य कमान के पूर्व प्रमुख रहे एडमिरल स्वामीनाथन ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि तेजी से बदलते और चुनौतीपूर्ण समुद्री सुरक्षा माहौल में नौसेना की उच्चतम अभियानगत तत्परता बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery