Tuesday, July, 01,2025

लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था 'आपातकाल': शेखावत

झुंझुनूं: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'आपातकाल' के 50 वर्ष पूरे होने पर उस कालखंड को लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान का गला घोंट दिया।
भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनूं जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित 'काला दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए शेखावत ने कहा कि रातोंरात लोकतंत्र, न्यायपालिका, प्रेस और जनता की आजादी छीन ली गई। उन्होंने याद दिलाया कि आपातकाल के दौरान कैसे हजारों नेताओं को जेल में डाला गया, न्यायपालिका को झुकाया गया और प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई। शेखावत ने इस दौरान हुई जबरन नसबंदी का भी उल्लेख किया, जिसे उन्होंने 'दमन की नीति' और लोकतंत्र पर अत्याचार बताया।

'काला दिवस' कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी सहित कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस में आ गया था अहंकार

केंद्रीय सस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 1971 की जंग जीतने के बाद कांग्रेस में अहंकार आ गया था और 1975 में मुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार तथा इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध ठहराना, दोनों घटनाएं काग्रेस के पतन की शुरुआत थीं। इसके बाद इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर सत्ता की लालसा में किसी भी सीमा को पार करने का प्रमाण दिया।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज हम केंद्र में सरकार में हैं, लेकिन इसके बावजूद हम आपातकाल को याद कर रहे हैं, ताकि जनता को यह विश्वास दिलाया जा सके कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढियों को बताया जा सके कि किस तरह लोकतंत्र को कुचला गया और संविधान की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि हम न तो उस दौर को दोहराएंगे और न ही किसी को दोहराने देंगे।

अप्रासंगिक हो चुके अशोक गहलोत

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने गहलोत को 'अप्रासंगिक बताते हुए कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद इस बार पार्टी ने उन्हें पूरी तरह से किनारे कर दिया है। शेखावत ने आरोप लगाया कि गहलौत अब खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए निराधार और भ्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत आज भी उसी मानसिकता में जी रहे हैं, जब विधायकों को होटल में बंद कर सरकारें बचाई जाती थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि हमें गर्व है कि हम स्वयंसेवक हैं। हमारी विचारधारा राष्ट्रहित से जुड़ी हुई है। उन्होंने गहलोत के बयानों को 'तर्कहीन' बताया और कहा कि अब जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery