Tuesday, July, 01,2025

ईरान फिर शुरू कर सकता है परमाणु संवर्धन

तेहरान: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक रफेल ग्रॉसी ने दावा किया है कि ईरान आने वाले कुछ महीनों में ही फिर से परमाणु बम के लिए यूरेनियम संवर्धन शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को अमेरिकी हमलों से गंभीर नुकसान हुआ है, लेकिन ये नहीं कहा जा सकता कि ये खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के पास कुछ महीनों के भीतर फिर से यूरेनियम संवर्धन शुरू करने की क्षमता है। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ग्रॉसी ने यह बातें कही हैं। उनका यह दावा इजरायल और अमेरिका की चिंता को बढ़ा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया और उसे दशकों पीछे धकेल दिया है।

कुछ ठिकानों को नुकसान, ढांचा बरकरार

ग्रॉसी ने कहा, कुछ ठिकानों को नुकसान हुआ है, लेकिन पूरा ढांचा अब भी खड़ा है। अगर ईरान चाहे, तो कुछ ही महीनों में सेंट्रीफ्यूज दोबारा शुरू कर सकता है और संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, ईरान एक अत्यधिक विकसित परमाणु तकनीकी वाला देश है। न सिर्फ सुविधाएं, बल्कि ज्ञान और औद्योगिक ढांचा भी उसके पास मौजूद है।

हमलों से पहले गायब कर दिया था 400 किलो यूरेनियम

आईएईए ने कुछ दिन पहले यह भी आशंका जताई थी कि ईरान ने अमेरिकी हमलों से पहले अपने पास मौजूद 408.6 किलो (करीब 900 पाउंड) संवर्धित यूरेनियम को कहीं और स्थानांतरित कर दिया हो सकता है। यह यूरेनियम 60% तक संवर्धित है, जो कि हथियार बनाने के स्तर से कुछ ही नीचे है, लेकिन इससे 9 से अधिक परमाणु बम बनाए जा सकते हैं। इजराइल से युद्धविराम के तुरंत बाद ईरान ने अपनी संसद में ऐसा प्रस्ताव पास किया और आईएईए से संबंध तोड़ने का ऐलान किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery