Tuesday, July, 01,2025

6 महीने में अभय कुमार ने तीसरी बार संभाला मुख्य सचिव का एडिशनल चार्ज

जयपुर: अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने पिछले छह महीने में तीसरी बार मुख्य सचिव की कुर्सी का एडिशनल चार्ज संभाला है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में अशोक संपतराम का दो बार सीएस का चार्ज संभालने का रिकॉर्ड है। अब एक दशक बाद अभय कुमार ने अशोक संपतराम का रिकॉर्ड तोड़ा है।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत 29 जून से 7 जुलाई तक 10 दिन के लिए यूके की सरकारी यात्रा पर गए हैं। वे ऑफिशियल अपनी जिम्मेदारी अभय कुमार को सौंप कर गए हैं। इससे पूर्व भी सुधांश पंत 6 से 12 अक्टूबर 2024 तक 7 दिन के लिए सरकारी दौरे पर सिंगापुर और 13 से 15 दिसंबर 2024 तक 3 दिन के लिए चीफ सेक्रेट्रीज कॉन्फ्रेंस के लिए जयपुर से बाहर गए थे। तब भी उन्होंने दोनों बार अपनी कुर्सी की जिम्मेदारी एसीएस अभय कुमार को दी थी। राज-काज में रुचि रखने वालों के अनुसार, ऐसा ही मौका एक दशक पूर्व वर्ष 2015 में आया था। तब तत्कालीन मुख्य सचिव सी.एस. राजन 4 से 12 अप्रैल 2015 तक 8 दिन के लिए जापान गए थे। फिर दूसरी बार 16 मई से 21 मई 2015 तक 6 दिन के लिए यूके के सरकारी दौरे पर गए थे।

तब उन्होंने भी दोनों ही बार वरिष्ठतम आईएएस एसीएस अशोक संपतराम को एडिशनल चार्ज दिया था। ऐसा नहीं है कि पिछले एक दशक में इस दौरान मुख्य सचिव रहे आईएएस विदेश दौरे अथवा छुट्टी पर नहीं गए हों। लेकिन, किसी ने भी चार्ज सौंपने की गुड गवर्नेस को फॉलो करने की जरूरत नहीं समझी। एक मुख्य सचिव तो 10 दिन की लंबी छुट्टी पर गए थे और एक मुख्य सचिव अपने बेटे की शादी में पूरे एक सप्ताह व्यस्त रहे थे। इस दौरान भले ही काम-काज का हर्जा होता रहा हो, लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया था। जानकारों का कहना है कि संयोग से सी.एस. राजन और सुधांश पंत दोनों ही रूल-बुक के फॉलोअर हैं। राज-काज चलाने के नियम-कायदों को जानते-समझते हैं।

दो आईएएस आज होंगे रिटायर, एक और तबादला सूची जल्द

राज्य कॉडर के दो आईएएस शैली किशनानी और मेघराज सिंह रत्नू 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। स्पष्ट है कि डीओपी हमेशा की तरह दोनों के ही पदों का एडिशनल चार्ज किन्हीं दो आईएएस को सौंप देगा। अभी दो दिन पहले ही डीओपी ने 6 आईएएस का एडिशनल चार्ज दूसरे अफसरों को सौंपा है। माना जा रहा है कि 62 नामों की जम्बो लिस्ट के बावजूद आईएएस की एक
और ट्रांसफर लिस्ट फिर ड्यू हो गई है। वैसे भी आरएएस से आईएएस में प्रमोट होने वाले अफसरों बाबत केंद्र का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। चर्चा 1 जुलाई की है। तब तक मुख्य सचिव सुधांश पंत भी 8 जुलाई को विदेश यात्रा से वापस लौट आएंगे। जानकारों का अनुमान है कि तब प्रमोटी आईएएस को पोस्टिंग के साथ नई लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में 10 से 15 कलेक्टर बदले जा सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery