Friday, November, 20,2026

PF से 90% निकासी... BS-6 वाहनों की PUC वैधता 3 साल

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ निकासी के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब नौकरीपेशा लोग अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75% थी। नए नियम के अनुसार, 55 साल से कम उम्र में नौकरी छोड़ने या बेरोजगार होने की स्थिति में भी कर्मचारी को राहत मिलेगी। अब पीएफ सदस्य बनने के दो महीने बाद बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल सकेंगे। 

पहले इसके लिए एक साल तक नौकरी करना जरूरी था। पीएफ से आंशिक निकासी की सुविधा इलाज, पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या बनाने और होम लोन चुकाने जैसी जरूरतों के लिए भी मिलेगी। इसके अलावा, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) को मंजूरी दी है। इसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे।

पॉल्यूशन जांच के लिए नए अब नए रूल्स

केंद्र सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर नए नियम जारी किए हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियमों के तहत बीएस-6 गाड़ियों को राहत दी है, जबकि पुरानी गाड़ियों को कम समय में प्रदूषण जांच करानी होगी। छह साल तक पुरानी निजी बीएस-6 गाड़ियों का पीयूसी अब तीन साल तक मान्य रहेगा। छह से 10 साल पुरानी गाड़ियों को हर साल और 10 साल से पुरानी गाड़ियों को हर छह महीने में जांच करानी होगी। कमर्शियल बीएस-6 वाहनों में छह साल तक के लिए वैधता दो साल रहेगी। छह से 10 साल पुराने वाहनों के लिए यह एक साल और 10 साल से पुराने वाहनों के लिए छह महीने होगी। नए नियम लागूः नए पीयूसी नियम 19 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं। केंद्र ने 13 नवंबर 2026 को केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियमों की अधिसूचना जारी की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery