Saturday, March, 14,2026

समय से काम पूरा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

जयपुर: प्रदेश में सड़क और अन्य अवसंरचनात्मक परियोजनाओं में हो रही देरी पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जिन अधिकारियों की वजह से परियोजनाएं तय समय पर पूरी नहीं होंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सड़क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना की डीपीआर और एस्टीमेट बनाते समय के संभावित बाधाओं को पहले ही चिह्नित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों की लापरवाही कारण प्रोजेक्ट्स वन क्षेत्र, भूमि अवाप्ति या अन्य तकनीकी कारणों से अटक जाते हैं और समय पर पूरे नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि अधिकारी ही सड़कों का अलाइनमेंट तय करते हैं, लेकिन बाद में वही प्रोजेक्ट देरी का शिकार हो जाते हैं। इससे साफ है कि प्रारंभिक चरण में ठीक से योजना नहीं बनाई जाती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अगर कोई भी परियोजना तय समय से ज्यादा देर से पूरी होती है तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली कई सड़क परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई।

लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट

दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार बार-बार प्रोजेक्ट्स में देरी करते हैं या काम बीच में छोड़ देते हैं, उनकी सूची तैयार की जाए और ऐसी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाए ताकि वे भविष्य में सरकारी परियोजनाओं में भाग नहीं ले सकें।

बरसात में सड़कें बाधित नहीं होनी चाहिए

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सड़क और पुलों की डिजाइन बनाते समय जल संसाधन विभाग से समन्वय किया जाए। पिछले दो वर्षों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, इसलिए सड़कों और अन्य संरचनाओं को इस तरह डिजाइन किया जाए कि वे डूब क्षेत्र में न आएं और बरसात के दौरान मार्ग बाधित ना हों। बैठक में एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डीआर मेघवाल, मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव टीसी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कई जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery