Thursday, October, 22,2026

जुड़वां भाइयों की गला रेतकर हत्या, मां और युवक हिरासत में

भरतपुर: प्रदेश के डीग जिले के जनूधर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को 13 वर्षीय जुड़वां भाइ‌यों विनय चौधरी और विष्णु चौधरी की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया। दोनों के शव घर के पास एक प्लॉट में मिले। उनके गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे, जबकि सिर पर भी चोटें मिली। घटनास्थल के आसपास खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामले में बच्चों की मां प्रीति और एक युवक को हिरासत में लिया है। घर के पास स्थित कुएं से खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

डीग पुलिस अधीक्षक कांबले एस. गोपीनाथ के अनुसार, दोनों बालकों की हत्या हुई है। सूचना मिलने पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की मदद से भी पड़ताल की गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या कहां की गई और शव प्लॉट में कैसे पहुंचे। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटे

परिजनों के मुताबिक, दोनों भाई मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास स्थित प्लॉट में दोनों के शव पड़े मिले। एक साथ दो बच्चों की हत्या की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक फैल गया। बच्चों की मौसी अनिता ने भी बताया कि दोनों के घर नहीं लौटने पर तलाश की गई थी, जिसके बाद उनके शव मिले।

पिता की पांच साल पहले मौत

विनय और विष्णु चौधरी चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मां प्रीति की शादी करीब 20 साल पहले उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के सरोथ मनसा निवासी निरंजन सिंह से हुई थी। निरंजन सिंह की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

ननिहाल में रह रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, पति की मौत के बाद प्रीति बच्चों के साथ मायके बड़ेसरा गांव में रह रही थी। दोनों जुड़वां भाई नाना घनश्याम चौधरी के घर रहते थे। परिवार में सबसे बड़ी बेटी करीब 18 वर्ष की है, जबकि दूसरा बेटा 15 साल का है। दोनों भाइयों की हत्या से परिजन सदमे में हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस की संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

युवक को लिया हिरासत में

पुलिस ने मामले में बच्चों की मां प्रीति और एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery