Wednesday, November, 26,2025

विधानसभा में होगा युवा संवाद व वंदे मातरम् दीर्घा का शुभारंभ

जयपुर:  दुनियाभर में भारत लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है। इस लोकतंत्र को कायम रखने का सबसे बड़ा कारण भारत का संविधान है। हर साल हमारे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कॉन्स्टिट्यूशन डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में जानकारी देना है। संविधान सभा की स्वीकृति मिलने के दो महीने बाद भारतीय संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। इसको लेकर संविधान दिवस पर प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राजस्थान विधानसभा में संविधान दिवस पर बुधवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी डिजिटल संग्रहालय में नवनिर्मित वंदे मातरम् दीर्घा का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर निर्मित इस दीर्घा में 37 पैनलों के माध्यम से गीत का पूरा इतिहास प्रदर्शित किया गया है। इसमें 1875 में बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की ओर से अक्षय नवमी के दिन मुर्शिदाबाद के लालगोला में संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचित मूल गीत की चित्र सहित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

दीर्घा शोधकर्ताओं, छात्रों और आमजन के लिए उपयोगी होगी। संविधान दिवस पर विधानसभा में दोपहर 3 बजे युवा संवाद कार्यक्रम होगा। विधि शिक्षा से जुड़े युवा संविधान पर चर्चा करेंगे और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम को संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल संबोधित करेंगे। देवनानी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा और नागरिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। यह 26 नवंबर का दिन संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि, त्याग और प्रतिबद्धता की याद दिलाता है, जिन्होंने विविधताओं से भरे भारत के लिए आधुनिक, समावेशी और न्यायपूर्ण संविधान तैयार किया।

हाई कोर्ट की संविधान चेतना रैली सुबह 7.30 बजे अल्बर्ट हॉल से

राजस्थान हाई कोर्ट और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) की ओर से संविधान दिवस पर संविधान चेतना रैली का आयोजन होगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7.30 बजे अल्बर्ट हॉल से रैली रखाना होगी। रैली में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा। इस दौरान हाई कोर्ट के जस्टिस सेशन न्यायालय जयपुर महानगर प्रथम और द्वितीय, सेशन न्यायालय जयपुर जिला के न्यायाधीश और रालसा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

एनएसयूआई की 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' मैराथन

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई राजस्थान की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष में 5 किलोमीटर मैराथन रन फॉर संविधान बचाओ, देश बचाओ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन सुबह 6.30 बजे चित्रकूट स्टेडियम से रवाना होगी।

संविधान दिवस समारोह का आयोजन

डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से बुधवार को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रमा बाई कांफ्रेंस हॉल, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर में शाम 4 बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, विशिष्ट अतिथि निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, धोंद विधायक गोरधन वर्मा, पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, पूर्व पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा होंगे।

जयपुर से 9.30 बजे रखाना होगी यमुना प्रवाह

भाजपा की ओर से पूरे भारत में निकाले जा रहे यूनिटी मार्च के तहत बुधवार को जयपुर से यमुना प्रवाह रवाना होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 9.30 बजे अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। यह प्रवाह जयपुर से पुष्कर, अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली, माउंट आबू होते हुए गुजरात में प्रवेश कर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में समाप्त होगी। भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में 26 नवंबर को कॉलेज संपर्क अभियान, पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, 27 को अजमेर में योग, छात्र संपर्क, पौधारोपण, जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 को मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली प्रस्थान, माउंट आबू में कार्यक्रम, 29 को आणंद के लिए प्रस्थान शामिल है। विभिन्न शहरों में भव्य स्वागत होगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery