Tuesday, November, 25,2025

सदन के सुचारू संचालन पर हुई गंभीर चर्चा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के पश्चात देवनानी की उनसे यह पहली मुलाकात थी। देवनानी ने उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ और पंच परिवर्तन राष्ट्रोत्थान की संघ दृष्टि पुस्तक भेंट की। उपराष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में सदनों के सुचारू संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। सदन सुचारू व मर्यादित ढंग से चले, सदन में अच्छी और सारगर्भित बहस हो तथा विधायी कार्य निर्वाध ढंग से संचालित हों, आदि विषयों पर देवनानी और राधाकृष्णन ने अपने अनुभव साझा किए। देवनानी ने उपराष्ट्रपति को राजस्थान की यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया।

आडवाणी से लिया आशीर्वाद

देवनानी ने सोमवार को ही देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देवनानी ने आडवाणी को पुष्प गुच्छ भेंट किया और उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी और परिवारजनों से भी भेंट कर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery