Wednesday, November, 26,2025

धर्म ध्वजा फहराईः नरेंद्र मोदी ने आखिरकार पूरा किया 140 करोड़ भारतीयों का सपना

मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को प्राचीन नगर अयोध्या में मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पंचमी का दिन जिसे कि माता सीता और श्रीराम के विवाह का दिन भी माना जाता है, तब भारत वासियों के लिए ऐतिहासिक पल का भी गवाह बन गया, जब भव्य राम मंदिर के शिखर पर पवित्र केसरिया ध्वज फहराया गया। इसी के साथ श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य की औपचारिक समाप्ति हो गई। इसे एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में देखा जाएगा जो हमारे सांस्कृतिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक महत्व से ओतप्रोत है। एक औपचारिक अनुष्ठान में मंदिर पर विधिवत फहराई गई केसरिया पताका में सूर्यवंश का प्रतीक सूर्य चिन्ह, ओम और प्रतीकात्मक कोविदारा वृक्ष अंकित हैं, ये ध्वजा लाखों भारतवासियों की बरसों को आस्था को पूरा करने का प्रतीक भी बनी। इस बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण अक्सर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी संपूर्ण देखरेख और नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण परियोजना के शिलान्यास से लेकर इसकी प्राण प्रतिष्ठा तक और तत्पश्चात अब ध्वजारोहण तक अनवरत मार्गदर्शन किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सपने को पूरा करने में महती भूमिका निभाई है। धर्म ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ये आयोजन हमारे सदियों के घावों की चिकित्सा के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये ध्वजारोहण भारत की सांस्कृतिक और सभ्यात्मक जागृति का प्रतीक है और आज न सिर्फ पूरा भारत बल्कि संपूर्ण विश्व राममय हो गया है।

रामजन्म भूमि मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर जब केसरिया ध्वजा फहराई गई तब प्रधानमंत्री मोदी अपने दोनों हाथ जोड़े बेहद भावुक नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के लिए डायल घुमाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहे। रामजन्म भूमि परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण समारोह में बड़ी संख्या में रामभक्त इस पवित्र अवसर के साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर राम भक्त का अंतर्मन आनंदपूर्ण और संतोष से भरापूरा हो गया है। ये आनंद अकल्पनीय और अद्भुत है। रामभक्तों द्वारा लगाए गए जयश्री राम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

इस कार्यक्रम ने भारत के शक्तिशाली राजनीतिक उत्थान को भी जाहिर किया है। पश्चिम बंगाल, असम और इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को देखते हुए राम मंदिर के शिखर पर फहराए सुनहरे ध्वज की सुंदर तस्वीरें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत सांस्कृतिक पहचान, राष्ट्रीय गर्व और निरंतरता का मजबूत आधार भी प्रदान करती हैं। ये अवसर भाजपा को भारत की आध्यात्मिक विरासत की रक्षा करने वाली छवि को भी मजबूती प्रदान करेगा।

मूलतः धर्म ध्वजारोहण एक ही समय में एक अंत और एक शुरुआत को प्रदर्शित करता है। ये हमारे सदियों पुराने संघर्ष का समापन और एक नवीन अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है नहीं धर्म और राजनीति का संगम होता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery