Friday, August, 15,2025

सरहद से दिया सशक्त भारत का संदेश

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सरहदी क्षेत्र खाजूवाला के कोडेवाला आउट पोस्ट पर बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय सीमा का अवलोकन किया।

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और जवानों के साहस से भारत आज सशक्त और सुरक्षित राष्ट्र है। महिला जवानों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मान प्रकट किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि देश का विभाजन सत्ता लोलुपता का परिणाम था और आज भी कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। नाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, डीजीपी राजीव शर्मा, बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और सिद्धि कुमारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery