Saturday, August, 15,2026

हर आवाज सुनी जाए, हर व्यक्ति तक पहुंचे न्यायः सूर्यकांत

इंदौर: भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि देश में लंबित मुकदमों की स्थिति अब 10-20 साल पहले जैसी नहीं है। मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए तकनीक के इस्तेमाल से कई योजनाएं लागू की गई हैं और इनके बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की समस्या के कई कारण हैं और उनका सिलसिलेवार तरीके से समाधान किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के पश्चिमी जोन के क्षेत्रीय सम्मेलन में CJI ने न्याय तक प्रभावी पहुंच के लिए संवाद, गरिमा और समावेशन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि न्याय तक लोगों की पहुंच संवाद से शुरू होती है और अलग-अलग लोगों की समस्याओं के अनुरूप उन्हें उचित कानूनी समाधान मिलना चाहिए।

'दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाए'

सूर्यकांत ने कहा कि अलग-अलग समुदायों की शिकायतों और परेशानियों को उनकी अपनी भाषा में सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात के ग्रामीण इलाकों की समस्याएं अलग हैं, जबकि गोवा और मध्यप्रदेश की स्थानीय परिस्थितियां और चुनौतियां अलग हो सकती हैं। ऐसे में कानूनी सहायता का तरीका भी लोगों की जरूरत के अनुरूप होना चाहिए।

न्यायिक व्यवस्था में डिजिटल बदलाव

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने न्याय प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। डिजिटल रिकॉर्ड, 'वन डेटा-वन केस' अप्रोच, वर्चुअल सुनवाई और आधुनिक न्यायिक प्रबंधन के जरिए न्यायिक ढांचे को नया रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने न्याय के भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि 'पंच परमेश्वर' और गीता से न्याय का मार्गदर्शन मिलता है।

न्यायाधीश अतिथि गृह की रखी आधारशिला

उज्जैन में CII सूर्यकांत और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्यायाधीश अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। करीब 1.947 एकड़ में बनने वाले इस भवन पर अनुमानित 18.66 करोड़ रुपए खर्च होंगे। भूतल और प्रथम तल वाले इस भवन में न्यायाधीशों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहे। CJI ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery