Friday, March, 06,2026

होली के जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने से तनाव

बूंदी: हिण्डोली क्षेत्र के अलोद कस्बे में बुधवार को होली के जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल पर रंग गिरने से बवाल मच गया और तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार दोपहर में होली का जुलूस कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ युवक रंग खेलते और साथियों को कंधे पर बैठाकर आगे बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रंग फेंकते समय रंग के छींटे पास स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट और दीवार पर जा पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके स्थल पर जानबूझकर काला रंग फेंका गया है। घटना के बाद माहौल गरमा गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। आपसी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

टोंक में दो समुदायों में झगड़े के बाद पथराव, महिला समेत 2 घायल

टोंक: पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच झगड़े के बाद पत्थरबाजी हो गई।

इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस और आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। घटना में एक समुदाय की महिला समेत दो जने घायल हो गए, जिन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आई। घटना के बाद मौके पर और अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। घटना तब हुई, जब एक परिवार नमाज के बाद घर लौट रहा था। टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। मौके पर शहर कोतवाली, पुरानी टोंक थाना और सदर थाना पुलिस सहित आरएसी के जवानों को तैनात किया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति को देखते हुए कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

आधा दर्जन संदिग्ध डिटेन

जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने के मामले में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को डिटेन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रंग फेंकने की घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery