Tuesday, August, 12,2025

मालवीय नगर में दोपहिया तिरंगा यात्रा का पुष्पों से हुआ स्वागत

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले ही भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भाजपा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राओं और बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधायक कालीचरण सराफ के नेतृत्व में पत्रिका गेट से रवाना हुई और जेएलएन मार्ग, गांधी सर्किल, यूनिवर्सिटी, बिरला मंदिर, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति पर जाकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में सभी कार्यकर्ता तिरंगे साफों में सजे हुए नजर आए। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, यस वी केन सोसायटी के अध्यक्ष आशीष सराफ, नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावट, कई पार्षद, मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

जयपुर सहित सभी जिलों में घर-घर तिरंगा पहुंचाने की बनाई रणनीति

सभी जिलों में भाजपा की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर कार्यशालाओं और बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में हर जिले के मंडलों को तिरंगा वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी का लक्ष्य है कि 15 अगस्त से पहले हर घर पर तिरंगा फहराया जाए। पार्टी की ओर से तय योजना के अनुसार जयपुर सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले में लाखों तिरंगे वितरित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे वितरित कर रहे हैं और उन्हें अपने घरों पर ध्वजारोहण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जालोर से अनूपगढ़ तक तिरंगा यात्राएं, हजारों लोगों ने लिया भाग

जालोर जिले के आहोर विधानसभा के गुड़ा बालोतान मंडल में जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश राणा, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी प्रकार अनूपगढ़ के घड़साना मंडल में पूर्व विधायक संतोष बावरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्राएं निकालीं। सवाई माधोपुर, करौली, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, राजसमंद, कोटा, बीकानेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्राएं निकाली। इन यात्राओं में आमजन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजते हुए इन आयोजनों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery