Tuesday, November, 25,2025

मोदी के कल्याणकारी एजेंडे और 'जंगलराज' नैरेटिव से बदला माहौल

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित अभियान और राजद शासनकाल के कथित 'जंगलराज' की लगातार याद दिलाना निर्णायक कारक साबित हुआ। भाजपा और उसके सहयोगियों ने इस चुनाव में विकास, सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रधानमंत्री ने चुनावी अभियान के दौरान 13 सभाओं को संबोधित किया और पटना में रोड शो कर चुनाव की दिशा तय की। उनके भाषणों में बिहारी अस्मिता', छठ पूजा जैसी परंपराओं का सम्मान और महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं का उल्लेख बार-बार आया। राजग लगातार यह संदेश देने में जुटा रहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, पिछड़े और महिला वर्ग को मिला है।

मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर घुसपैठियों के प्रति 'नरम रुख और शासनकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार को 'जंगलराज' से बाहर निकालने में एनडीए-नीतीश सरकार की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उनके अनुसार, आज की युवा पीढ़ी जिसने उस दौर को नहीं देखा, उसे यह समझना महत्वपूर्ण है कि विकास और शांति कैसे स्थापित हुई।

राजग की जीत के प्रमुख कारण

  • कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच
  • महिला मतदाताओं का बढ़ा समर्थन
  • 'जंगलराज' का प्रभावी नैरेटिव
  • घुसपैठ और सुरक्षा पर कड़ा रुख
  • कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' से जुड़े संदेश
  • व्यापक रैलियां और बूथ स्तरीय सक्रियता

कर्पूरी ठाकुर का 'भारत रत्न' भी बना राजनीतिक संकेतक

पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार, सांस्कृतिक प्रतीकों से जुड़े संदेशों ने भी भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाया। प्रधानमंत्री का दिल्ली में छठ पूजा में शामिल होना इसी रणनीति का हिस्सा था, जिसने बिहार के शहरी और प्रवासी मतदाताओं को प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'ड्रामा' वाले बयान की तीखी आलोचना की। राजग ने समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने के फैसले की भी बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में प्रयोग किया। प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली समस्तीपुर से अपने अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं की, जिनमें मुजफ्फरपुर, छपरा, नवादा, आरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, अररिया, भभुआ, औरंगाबाद, बेट्टिया और सीतामढ़ी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री की प्रमुख रैलियां: समस्तीपुर, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, अररिया, मुजफ्फरपुर, छपरा, नवादा, आरा, भभुआ, औरंगाबाद, बेट्टिया, सीतामढ़ी

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम से कार्यकर्ता आधार सक्रियः

चुनाव के दौरान मोदी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हर घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में कोई कमी न छोड़े। भाजपा के भीतर यह आकलन है कि महिला मतदाताओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं में उसका आधार पहले से अधिक मजबूत हुआ है। बिहार ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावी में भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर अपना भरोसा कायम रखा है। यह लगातार छठा प्रमुख चुनाव है, जिसमें पार्टी को जनता का स्पष्ट समर्थन मिला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery