Monday, July, 27,2026

साहूकार का पिलर से बंधा शव कुएं में मिला

भीलवाड़ा: बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव निवासी 78 वर्षीय साहूकार शोभाराम जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। सात दिन से लापता शोभाराम जैन का हाथ-पैर बंधा शव रविवार को मदनपुर गांव के पास एक कुएं से बरामद हुआ। शव को खेत में तारबंदी के लगाने वाले सीमेंट के पोल से बांधा गया था और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और क्रेन की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मृतक शोभाराम जैन के बेटे भैरूलाल ने बताया- मैं अपने छोटे भाई के साथ मुंबई में रहता हूं। मेरे पिता गांव में चाचा के साथ अकेले ही रहते थे। मां की मौत हो चुकी है पिता शोभाराम जैन 19 जुलाई को पाली स्थित जैन तीर्थ सिरियारी दर्शन के लिए गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। तब 22 जुलाई को बागोर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मदनपुरा सीमा पर है कुआं

हत्या करने के बाद शव को गांव से 7 किलोमीटर दूर मदनपुरा की सीमा में मोहनलाल जाट के सुनसान कुएं में ले जाकर फेंका गया। सीमेंट का पिलर बांधने का मकसद साफ था- सबूत हमेशा के लिए पानी की गहराई में दफन हो जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery