Saturday, April, 25,2026

कस्बा बंद कर किया तहसील का घेराव

भरतपुर: जिले के नदबई कस्बे में सर्राफा व्यवसायी योगेंद्र चोपड़ा की हत्या और लूट के मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को जनाक्रोश फूट पड़ा।

पूरे कस्बे में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, वहीं हजारों लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुबह से ही मुख्य बाजार, मंडियां और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहे। व्यापार महासंघ के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।

सड़कों पर आम आवाजाही कम रही और जगह-जगह प्रदर्शनकारी समूह नजर आए। दोपहर में निकाली गई विशाल 'आक्रोश रैली' में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। रैली तहसील परिसर पहुंचकर धरने में तब्दील हो गई, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। धरना स्थल पर उस समय भावुक माहौल बन गया जब मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर न्याय की गुहार लगाने लगीं। उनके साथ मौजूद महिलाओं और नागरिकों की आंखों में गुस्सा और पीड़ा साफ झलक रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery