Wednesday, June, 10,2026

सीएम भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक की गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो दिवसीय डीग दौरे के दौरान गोवर्धन स्थित गिरिराज धरण की लगभग 21 किलोमीटर लंबी सप्तकोसीय परिक्रमा भक्तिभाव के साथ संपन्न की।

मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए तथा मुकुट मुखारविंद मंदिर की तलहटी में दुग्ध एवं जलाभिषेक कर गिरिराज जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को सामान्य श्रद्धालु की तरह 'सात दंडवत' लगाकर परिक्रमा प्रारंभकी थी, जो मंगलवार सुबह करीब चार बजे पूर्ण हुई। परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, माधु-संतों और स्थानीय नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा मार्ग गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। परिक्रमा पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीनाथ जी मंदिर परिसर में संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अपने हाथों से प्रसादी वितरित की तथा उनसे आत्मीय संवाद कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भरतपुर और डीग जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम, ओंकार सिंह लखावत, डॉ. शैलेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान में भी दौड़ेगी आरआरटीएस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के राजस्थान खंड को महत्वपूर्ण गति मिली है। परियोजना के प्रथम चरण में आरआरटीएस कॉरिडोर को बहरोड़ तक विकसित किया जाएगा, जिसके लिए राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच लागत साझेदारी पर सहमति बन गई है। समझौते के अनुसार बावल से राजस्थान सीमा तक के खंड की 50 प्रतिशत लागत हरियाणा सरकार वहन करेगी, जबकि राजस्थान सीमा से बहरोड़ तक के पूरे हिस्से का वार्च राजस्थान सरकार और उसकी संबद्ध संस्थाएं उठाएंगी। इसके आधार पर परियोजना की लागत और वित्तीय ढांचे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 130 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 19 स्टेशन प्रस्तावित है। राजस्थान में शाहजहांपुर, नीमराना और बहरोड़ में तीन स्टेशन विकसित किए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद नई दिल्ली के सराय काले खां से बहरोड़ तक की यात्रा मात्र 1 घंटा 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी। आरआरटीएस परियोजना से शाहजहांपुर, नीमराना, बहरोड़, जापानी जोन, घीलोठ और केबीएनआईआर क्षेत्र सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery