Friday, March, 06,2026

मेले में बादशाह बने चंद्रशेखर का हार्ट अटैक से निधन

ब्यावर:ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह  मेले के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में बादशाह की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर अग्रवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मेले के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल आमजन पर अबीर-गुलाल रूपी खजाना लुटा रहे थे। इसी बीच उन्हें अचानक सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया।

एंबुलेंस के जरिए उन्हें तत्काल राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर कमल राम मीणा, सीओ सिटी राजेश कसाना सहित प्रशासनिक अधिकारी और अग्रवाल समाज के लोग अस्पताल पहुंचे तथा व्यवस्थाएं संभालीं। बादशाह के निधन की खबर के बाद पारंपरिक युद्ध कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और केवल औपचारिक फरमान सुनाकर मेले का समापन कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से मेले की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery