Saturday, June, 27,2026

प्रेम प्रसंग में पीट-पीट कर युवक की हत्या

बाड़मेर: जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शादीशुदा महिला के साथ जा रहे युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चौहटन थाना क्षेत्र के सांवलोर निवासी मागाराम (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका 32 वर्षीय विवाहित महिला से पिछले करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला छह बच्चों की मां है।

ससुराल पक्ष ने किया लाठी-डंडों से हमला

थाना प्रभारी विक्रम चारण ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मागाराम टैक्सी से महिला के गांव पहुंचा था। उस समय महिला घर पर बच्चों के साथ अकेली थी, जबकि उसका पति किसी काम से बाड़मेर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों गांव से साथ निकल रहे थे, तभी महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें देख लिया। आरोप है कि उन्होंने मागाराम को पकड़कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि महिला वापस घर लौट गई।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि लौटने पर उसे घर के पास मागाराम का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी विक्रम चारण ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery