Friday, April, 18,2025

'भारत कोई धर्मशाला नहीं, अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंगे'

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में स्पष्ट रूप से कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी जब चाहे आकर यहां बस जाए। 'आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक-2025' पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार, शिक्षा और शोध के उद्देश्य से आने वालों का स्वागत होगा, लेकिन जो अशांति फैलाने या गलत इरादे से आएंगे, उनसे कठोरता से निपटा जाएगा। शाह ने कहा कि भारत की प्रवासन नीति कठोरता और करुणा का संतुलन है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का हवाला देते हुए बताया कि भारत ने छह पड़ोसी देशों से प्रताड़ित लोगों को शरण दी है। वहीं, अवैध घुसपैठियों को देश में घुसने से रोकने के लिए कने क्या ना जाएंगे।

ममता सरकार पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि वह बांग्लादेश से सटी 450 किलोमीटर सीमा पर बाड़बंदी के लिए जमीन नहीं दे रही, जिससे घुसपैठ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को आधार कार्ड भी मिल रहे हैं, जिससे वे पूरे देश में फैल रहे हैं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा। शाह ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के दो और घटकों ने अलगाववाद त्याग दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्मित 'नए भारत' में अपना विश्वास जताया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery