Wednesday, August, 27,2025

संविधान संशोधन विधेयक की प्रतियां फाडी... कागज उछाले

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब गृह मंत्री अमित शाह ने गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार और 30 दिन से अधिक हिरासत में रखे जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक पेश किए। विपक्षी सदस्यों ने तीखा विरोध करते हुए विधेयकों की प्रतियां फाड़ दीं और कागज उछाले।

गृह मंत्री ने सदन में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए। उनके प्रस्ताव पर तीनों विधेयकों को आगे की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

विपक्ष-सत्ता पक्ष आमने-सामने

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को शाह के सामने लगे माइक्रोफोन को खींचने की कोशिश करते और नारे लगाते देखा गया। उधर भाजपा सांसद भी विपक्ष की ओर बढ़ने लगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू गृह मंत्री के पास खड़े होकर स्थिति संभालने का प्रयास करते दिखे। टीएमसी और कांग्रेस सांसदो ने विधेयकों की प्रतियां फाड़ी और कागज के टुकड़े उछाले। कांग्रेस सांसद जोतिमणि और प्रणीति शिंदे विपक्षी सदस्यों को प्रतियां बांटती नजर आई। विपक्षी सांसदों को गृह मंत्री की ओर बढ़ने से रोकने के लिए तीन मार्शलों को आगे तैनात करना पड़ा। कार्यवाही फिर शुरू होने से पहले संसद में सुरक्षा सेवा के 12 सदस्य भी मौजूद रहे।

अध्यक्ष ने की विपक्ष के आचरण की निंदा

कार्यवाही पुन शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के आचरण की कड़ी निंदा की और कहा कि उनकी हरकतों से लोकसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके बाद गृह मंत्री शाह सदन में लौटे और अपनी सामान्य अग्रिम पंक्ति की सीट की बजाय पिछली पंक्ति में बैठ गए। उन्होंने तीनों विधेयकों को गहन परीक्षण के लिए संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।

जेल से सरकार नहीं चला पाएंगे पीएम, सीएम या मंत्रीः अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब देश की जनता को यह तय करना होगा कि क्या जेल में रहकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री का सरकार चलाना उचित है। मोदी सरकार राजनीति में शुचिता लाने और गिरते नैतिक मूल्यों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री को कानून से ऊपर रखने के लिए संविधान संशोधन किया था, जबकि भाजपा अपने नेताओं को भी कानून के दायरे में ला रही है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि विधेयक का उद्देश्य 'जेल से सरकार चलाने की अनैतिक परंपरा' को खत्म करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery