Tuesday, April, 22,2025

जन्मे आदिनाथ भगवान, निकाली जन्म कल्याणक शोभायात्रा

अजमेर: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में आचार्य वसुनंदी महाराज सहित 41 साधु-साध्वियों के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव जारी है। दूसरे दिन भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सोमवार भगवान के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु जमकर नाचे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, विधायक अनिता भदेल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

सुबह अभिषेक, नित्यमह पूजा, गर्भ कल्याणक पूजा एवं हवन के बाद भगवान आदिनाथ का जन्म, जन्मोत्सव हुआ। बाद में बधाइयां गाई गई। इसके बाद आचार्य का मंगल प्रवचन हुआ। सौधर्म इन्द्र द्वारा अयोध्या नगरी की प्रदक्षिणा, इन्द्राणी का तीर्थंकर बालक को लाना, सौधर्म द्वारा दर्शन सहित अन्य कार्यक्रम हुए। बाद में ऐरावत हाथी पर पाण्डुक शिला की ओर जन्म कल्याणक की शोभायात्रा निकाली। 1008 कलश जन्माभिषेक शचि द्वारा तीर्थकर बालक आदिनाथ का श्रृंगार एवं आदिनाथ को माता-पिता सौंपा। पंचकल्याणक महोत्सव के तहत 25 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा व जुलूस भी निकाले जाएंगे। 23 अप्रैल को जेनेश्वरी दीक्षा होगी।

प्रवचन व मंगल आरती

पंच कल्याणक महोत्सव के तहत सोमवार शाम को प्रवचन एवं मंगल आरती व रात्रि 8.15 बजे तांडव नृत्य के साथ ही आदिनाथ का पालना एवं बालक्रीड़ा का मनोहारी प्रदर्शन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह से भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery