Friday, June, 27,2025

ब्रह्मोस, आकाश का पाक पर हुआ सफल परीक्षण: योगी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों के सफल परीक्षण के बाद ये मिसाइलें अब दुनिया के लिए विश्वसनीय बन गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन परीक्षणों ने भारत की सैन्य ताकत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया है। मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) परिसर में सीईएल और ईएसडीएस द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किए जाने वाले 1,000 करोड़ रुपए के हरित डेटा सेंटर की आधारशिला रख रहे थे।

इस डेटा सेंटर की कुल क्षमता 30 मेगावाट होगी और यह 40 जीबीपीएस की अत्याधुनिक कनेक्टिविटी से लैस होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, "सीईएल भारत की रक्षा ताकत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ब्रह्मोस मिसाइल के लिए रेडोम, रडार प्रणाली, स्पीड कंट्रोल सिस्टम जैसे अत्याधुनिक कलपुजों की आपूर्ति करती है। इनका निर्माण लखनऊ स्थित रक्षा औद्योगिक गलियारे में किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आकाश और ब्रह्मोस मिसाइलों का सफल परीक्षण हुआ।

विकसित भारत' के सपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एक समय सीईएल के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन अब यह 'मिनी रत्न' का दर्जा प्राप्त कर देश के तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछले आठ वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 25,000 करोड़ रुपए केवल रक्षा उत्पादन इकाइयों से संबंधित हैं। 2022 में प्रदेश का पहला डेटा सेंटर शुरू हुआ था और आज राज्य में छह बड़े डेटा सेंटर कार्यरत हैं। ईएसडीएस के इस नए डेटा सेंटर में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

कंपनी जल्द करेगी आईपीओ लांच

कार्यक्रम के दौरान ईएसडीएस की ओर से बताया गया कि कंपनी जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च करेगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीईएल की सराहना करते हुए कहा कि भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में इस तरह की पहलों की जरूरत है, जो न केवल रक्षा, बल्कि डिजिटल क्षेत्र को भी सशक्त बनाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery