Tuesday, August, 12,2025

भारत में टेस्ला की एंट्री

मुंबई: दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने मंगलवार को भारत में औपचारिक रूप से प्रवेश किया और 59.89 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल 'वाई' पेश की। इसके साथ ही कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में देश का पहला 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' भी खोला। मॉडल 'वाई' को चीन के शंघाई प्लांट से पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाया जाएगा। यह दो संस्करणों में मिलेगा, रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव, जिसकी कीमतें क्रमशः 59.89 लाख और 67.89 लाख रुपए हैं। इनकी डिलीवरी 2025 की तीसरी और चौथी तिमाही में शुरू होगी।

मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलाः मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया और टेस्ला को भारत में अनुसंधान, विकास और विनिर्माण की सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा, टेस्ला ने सही राज्य और सही शहर चुना है। सरकार हरसंभव सहयोग देगी। मॉडल 'वाई' की रेंज 500 से 622 किमी तक है। फिलहाल कंपनी दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में पंजीकरण और डिलीवरी शुरू करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery