Wednesday, December, 03,2025

नेहरू बाबरी मस्जिद सरकारी पैसे से बनाना चाहते थेः सिंह

वडोदरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद का निर्माण सरकारी धन से कराना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। वडोदरा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 'यूनिटी मार्च' के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण पर जब नेहरू ने सवाल उठाया था, तब पटेल ने स्पष्ट किया था कि इस पर जनता द्वारा दान किए गए 30 लाख रुपए खर्च किए गए थे, सरकारी पैसा नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतों ने वर्षों तक सरदार पटेल
की विरासत को दबाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर उन्हें सच्चा सम्मान दिया।

उन्होंने कहा, 'नेहरू ने खुद को भारत रत्न दिया, जबकि मोदी ने पटेल को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उचित सम्मान दिया।' रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर 1946 में बहुमत से चुने गए पटेल प्रधानमंत्री बने होते, तो कश्मीर की स्थिति अलग होती। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और अनुच्छेद 370 हटाने को ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेल के निधन के बाद उनके स्मारक के लिए जनता की जुटाई राशि को नेहरू कुएं और सड़क निर्माण में खर्च करना चाहते थे, जो अनुचित था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery