Tuesday, August, 12,2025

ब्रह्मोस के चमत्कार से आज इसकी 15 देशों से आ रही है मांग

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण साबित हुई और तब से एक दर्जन से ज्यादा देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। राजनाथ सिंह ने यह बात लखनऊ में एक कार्यक्रम में कही, जहां उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक डाक टिकट जारी किया।

सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस एवरस्पेस के एकीकरण और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया था। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल के इस चमत्कार के बाद दुनिया के लगभग 14-15 देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है। लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की नवनिर्मित सुविधा रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ से भी निर्यात की जाएगी।

यूपी की कानून व्यवस्था को सराहा

सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की सराहना की, जिसके कारण राज्य में निवेश बढ़ रहा है और उद्योग फल-फूल रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डा, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज..... ये सभी विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।

नेता से ज्यादा जनसेवक थे गुप्त

सिंह ने कहा कि चंद्रभानु गुप्त का जीवन हमें बताता है कि सत्ता का मतलब केवल पद या अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना है। उनका जीवन हमें यह संदेश भी देता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। गुप्त एक नेता से ज्यादा एक जनसेवक थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery