Thursday, April, 02,2026

महिलाओं से जुड़े अपराध 60 दिन में निपटाएं: मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों का 60 दिन में निस्तारण करने और प्रत्येक एफआईआर की स्थिति दो माह में अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई आपराधिक विधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीक आधारित पुलिसिंग और विभागों के समन्वय से जांच प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जाए।

शासन सचिवालय में बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और सीसीटीएनएस के व्यापक उपयोग पर जोर देने की आवश्यकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जांच को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने मेडिको-लीगल एग्जामिनेशन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, 'न्याय श्रुति' को शीघ्र ऑन बोर्ड करने तथा जिलों में लोक अभियोजकों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीनिवास ने कहा कि नागरिकों को एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग और ई-समन जैसी सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने न्यायालयों और कारागृहों में वीसी के उपयोग को बढ़ाकर सुनवाई प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले सीएस ने 'अनुपालन में कमी और विनियमन में शिथिलता' के दूसरे चरण की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने 28 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तय कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले चरण में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा है और दूसरे चरण में भी इसी गति से कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने उद्योगों को राहत देने के लिए 'डीग्रेडेड फॉरेस्ट' और गैर-वन भूमि का लैंड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर आत्माराम सांवत, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery