Monday, December, 15,2025

प्रदेश में अभी एक सप्ताह नहीं पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

जयपुर: प्रदेश में फिलहाल कड़ाके की सर्दी से राहत है। शुक्रवार सुबह राज्य का सबसे कम तापमान कुचामन सिटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर (सीकर) में 4.4C और लूनकरणसर (बीकानेर) में 5.9C रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर 26 से 32 डिग्री के बीच रहा। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का पारा 31.9C तक पहुंचा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने से शनिवार को बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 18 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभआने से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1-2 दिनों तक आंशिक बादल छाने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में 1-2 डिग्री तक हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा 18 से 20 दिसंबर के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी जिलों पर अधिक दिखाई देगा।

दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक

दिन के तापमान की बात करें तो बाड़मेर 31.9°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालोर में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। इस दौरान जैसलमेर में तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं सीकर, झुंझुनूं, बाड़मेर, जयपुर सहित कई जिलों में पारा चार डिग्री तक अधिक रहा। जयपुर का तापमान 28.4°C दर्ज किया गया। दूसरी ओर श्रीगंगानगर, डूंगरपुर और माउंट आबू में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, जहां 23 से 25°C के बीच पारा रहा। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है, जबकि रातें ठंडी बनी हुई है।

रात का तापमान सामान्य के आसपास

प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान एकल अंक में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान कुचामन सिटी में रहा। वहीं दौसा 6.2°C, सीकर 6.5°C, करौली-जालौर 6.6°C, चूरू-पिलानी 7.1-7.5°C, अलवर 8.8°C और जोधपुर 9.8°C न्यूनतम तापमान रहा। मध्य और पश्चिमी राजस्थान- जयपुर, जोधपुर, डबोक, बीकानेर और बाड़मेर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे सर्दी का हल्का असर बना हुआ है, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery