Tuesday, July, 14,2026

जयपुर में आज हल्की बारिश के आसार

जयपुर: प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में कहीं तेज तो कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर और पोहारका में जमकर बारिश हुई, जबकि पक्का सहारना, हनुमानगढ़ जंक्शन और टिब्बी में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं श्रीगंगानगर जिले के बींझवायला में भारी बारिश हुई, जबकि अनूपगढ़ और जैतसर में भी अच्छी बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने 14 और 15 जुलाई को शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो से तीन दिनों तक धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery