Monday, July, 27,2026

ढाई साल में 383 व इस वर्ष 125 परीक्षाएं बिना पेपर लीक के हुईं

जयपुर: देश की राजनीति में पेपर लीक एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है, लेकिन राजस्थान में तस्वीर इस पेपर लीक के शोर के बीच बिल्कुल अलग हैं। हालांकि प्रदेश में ढाई साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस सरकार को सबसे ज्यादा पेपर लीक के मुद्दे पर घेरा गया, लेकिन जब सत्ता बदली तो प्रदेश में सरकार के दावे के अनुसार 'नकल का धंधा पूरी तरह खत्म' हो चुका है।

सरकार के अनुसार वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड और अन्य भर्ती एजेंसियों ने 125 भर्ती परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए नीट पेपर लीक विवाद ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सरकार के दावों पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। 

ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड... 383 परीक्षाएं, 569 गिरफ्तारियां

भाजपा सरकार ढाई वर्ष के कार्यकाल के आंकड़े अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। सरकार के अनुसार इस अवधि में-

  • 383 भर्ती परीक्षाएं आयोजित हुईं।
  • पेपर लीक एवं भर्ती अनियमितताओं से जुड़े 163 मामले दर्ज।
  • 569 आरोपियों की गिरफ्तारी।
  • फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले 188 लोक सेवकों की सेवाएं समाप्त।
  • एसआई भर्ती परीक्षा मामले में 150 गिरफ्तारियां।
  • 71 सब इंस्पेक्टर सहित कई आरोपियों पर कार्रवाई।
  • जांच की आंच आरपीएससी के तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका तक पहुंची।
  • सरकार का दावा है कि पहली बार संगठित तरीके से नकल और पेपर लीक नेटवर्क पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।

नीट विवाद ने फिर बदला राजनीतिक नैरेटिव

राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए नीट पेपर लीक विवाद ने राजस्थान की राजनीति में भी इस मुद्दे को फिर गर्मा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि यदि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित हो चुकी है तो पेपर लीक और परीक्षा की पारदर्शिता पर बार-बार सवाल क्यों उठ रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि कार्रवाई जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे पेपर लीक की घटनाएं पूरी तरह समाप्त हो और युवाओं का भरोसा बहाल हो। उधर भाजपा का जवाब है कि कांग्रेस शासन की तुलना में अब हालात पूरी तरह बदल चुके है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery