Thursday, June, 11,2026

प्रदेश के विकास में परियोजनाएं अहम: CS

जयपुर:  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में शहरी विकास, जल संसाधन, हरित ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल, वन संरक्षण तथा आजीविका संवर्द्धन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक, जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जाइका) और न्यू डेवलपमेंट बैंक सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से महत्वपूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए ताकि विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साकार किया जा सके। मुख्य सचिव ने राजस्थान अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं राजस्थान सेकंडरी टाउन डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया कि इससे करीब 650 क्यूसेक जल की छीजत रोकी जा सकी है। वहीं ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर प्रोजेक्ट-द्वितीय में बेहतर विभागीय समन्वय पर बल दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery