Monday, July, 27,2026

बेरोजगारी का बैरोमीटर बनी CET

जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बढ़ती चाह और सीमित रोजगार के अवसरों ने बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकंडरी-2026 के लिए 23.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और राज्य में सरकारी नौकरी के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी। वर्ष 2022 की पहली सीईटी की तुलना में महज चार साल में करीब 7.23 लाख अधिक युवाओं ने आवेदन किया है, जो रोजगार की तलाश में बढ़ती भीड़ और सरकारी नौकरियों पर बढ़ती निर्भरता को साफ दर्शाता है। हालांकि, 23.56 लाख आवेदनों का यह आंकड़ा एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।

हर सीईटी के साथ बढ़ती आवेदन संख्या यह संकेत दे रही है कि प्रदेश में लाखों युवा आज भी सरकारी नौकरी को ही सबसे सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। रोजगार के अवसरों की तुलना में अभ्यर्थियों की यह लगातार बढ़ती भीड़ बताती है कि बेरोजगारी का दबाव कम होने के बजाय और अधिक गहराता जा रहा है। CET सीनियर सेकंडरी- 2026 परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी। आवेदनकर्ताओं की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए चयन बोर्ड को परीक्षा चार से छह पारियों में आयोजित करनी पड़ सकती है। इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।

बढ़ती गई बेरोजगार युवाओं की कतार

सीईटी-2026 में आवेदन के आंकड़े बताते हैं कि सरकारी नौकरी की दौड़ लगातार लंबी होती जा रही है। सीईटी-2022 में 16.33 लाख आवेदन आए थे, जबकि सीईटी-2024 में 18.63 लाख लोगों ने आवेदन किया था। सीईटी-2026 में 23.56 लाख लोगों ने आवेदन किया है। यानी 2022 से 2024 के बीच करीब 2.30 लाख आवेदन बढ़े, जबकि अगले दो वर्षों में यह बढ़ोतरी करीब 4.93 लाख तक पहुंच गई। कुल मिलाकर चार वर्षों में करीब 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। यह सिर्फ एक परीक्षा में आवेदन की बढ़ी संख्या नहीं, बल्कि सरकारी नौकरी की तलाश में खड़े लाखों युवाओं की मजबूरी और बढ़ती बेरोजगारी का संकेत भी है।

14 भर्तियों का बनेगा आधार

सीईटी सीनियर सेकेंडरी के माध्यम से 14 अलग-अलग भर्तियों में आवेदन का रास्ता खुलता है। इनमें वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार ग्रेड-द्वितीय, कांस्टेबल, विभिन्न विभागों के लिपिक ग्रेड-द्वितीय व सात विभागों के कनिष्ठ सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन भर्तियों में आवेदन के लिए सीईटी की पात्रता अनिवार्य होगी।

40% अंक पर पात्रता, 3 साल तक रहेगी मान्य

परीक्षा में 40% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने की तिथि से इसकी वैधता तीन वर्ष तक रहेगी, जिसमें वे आवेदन कर सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery