Thursday, October, 08,2026

सेवा, संकल्प और सुशासन के 25 वर्ष विकसित भारत की ओर मोदी युग की नई यात्रा

सावंजनिक जीवन में 25 वर्षों का सतत नेतृत्व अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने शासन की बागडोर संभाली थी। आज, 7. अक्टूबर 2026 को, उनके शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 वर्षों को यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि बदलते भारत की आकांक्षाओं, आत्मविश्वास और विकास की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने तक नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति में विकास, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की सोच को एक नई दिशा दी है।

मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि उन्होंने शासन को केवल सत्ता संचालन कर माध्यम न मानकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाया। गुजरात में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जल प्रबंधन, सिंचाई, बिजली, सड़क, निवेश, औद्योगिक विकास और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी विकास दृष्टि राष्ट्रीय स्तर पर सामने आई। जनधन से वित्तीय समावेशन, स्वच्छ भारत से स्वच्छता का जनआंदोलन, उज्वला से महिलाओं के जीवन में सुविधा, प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को सम्मानजनक आवास, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन से घर-घर नल और डिजिटल इंडिया से तकनीक को आम नागरिक तक पहुंचाने जैसे प्रयासों ने शासन की प्राथमिकताओं को व्यापक बनाया।

वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को जिम्मेदारी संभाली, तब भारत के सामने गरीवी, बुनियादी सुविधाओं की कमी, वित्तीय समावेशन, कमजोर आधारभूत ढांचा, रोजगार को आवश्यकता और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को और मजबूत करने जैसी बड़ी चुनौतियां थीं।
मोदी सरकार के 12 वर्षों की यात्रा में बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, रेलवे, सड़क, विमानन, ऊर्जा, रक्षा उत्पादन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। इन 12 वर्षों में रक्षा उत्पादन लगभग चार गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण लगभग सात गुना और मोबाइल फोन उत्पादन लगभग 35 गुना बढ़ा है। यह परिवर्तन उस भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो केवल बाजार नहीं, बल्कि उत्पादन, नवाचार और आत्मनिर्भरता का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मोदी युग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत के आत्मविश्वास में आया परिवर्तन भी है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी बात अधिक आत्मविश्वास से रखता है। 'मेक इन इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत', डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप इंडिया और नवाचार पर जोर ने युवा भारत की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गरीब कल्याण और आर्थिक विकास को साथ लेकर चलने की नीति ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण, सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप और नवाचार तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में निन्नी भागीदारी ने भारत की आर्थिक और तकनीकी क्षमता को नई उत्चाई देने का आधार तैयार किया है।

भारत की विकास यात्रा में डिजिटल क्रांति शायद सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक है। जनधन, आधार और मोबाइल ने वित्तीय समावेशन को नया स्वरूप दिया। अगस्त 2026 तक प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके थे। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं तथा ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के लोगों की है। आज गांव का सामान्य नागरिक भी डिजिटल भुगतान करता है, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करता है और अनेक सरकारी सेवाएं अपने मोबाइल फोन से प्राप्त कर सकता है।

किसी भी राष्ट्र की आर्थिक शक्ति का आधार उसका बुनियादी ढांचा होता है। पिछले वर्षों में सड़क, रेल, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह, मेट्रो और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार ने भारत की कनेक्टिविटी को नई गति दी है। देश में सड़क निर्माण, आधुनिक एक्सप्रेसवे, नए हवाई अड्डे और वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का विस्तार इस परिवर्तन की व्यापकता को दर्शाता है।

बेहतर सड़कें यात्रा को आसान बनाने के साथ ही किसान को बाजार से जोड़ती हैं, उद्योग को कच्चा माल उपलब्ध कराती हैं, युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ती हैं और छोटे शहरों को बड़े आर्थिक केंद्रों के करीब लाती हैं। यह निवेश वास्तव में भविष्य के भारत में निवेश है। विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आयुष्मान भारत, जन औषधि, स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार, चिकित्सा शिक्षा में वृद्धि, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं ने विकास को मानवीय चेहरा प्रदान किया है। भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को भूमिका को भी नई प्राथमिकता मिली है। आज महिला केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भागीदार बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

भारत की आधुनिकता उसकी सभ्यता से अलग नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर चलने की सोच भी स्पष्ट दिखाई देती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल लोक जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास यह संदेश देता है कि आधुनिक भारत अपनी जड़ों से जुड़कर ही विश्व के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा हो सकता है।

पिछले वर्षों में भारत की वैश्विक भूमिका भी व्यापक हुई है। आर्थिक शक्ति, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, योग, जलवायु, वैक्सीन, वैश्विक दक्षिण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर भारत की आवाज पहले की तुलना में अधिक प्रभावशाली हुई है।
मेरे लिए, राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में, यह सौभाग्यशाली अवसर इसलिए भी विशेष है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा में राजस्थान को भी निरंतर नई ऊर्जा और नई संभावनाएं मिली हैं। राजस्थान के लिए भी मोदी जी का नेतृत्व अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा है। पचपदरा की एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना, बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जयपुर मेट्रो फेज-2, राइजिंग राजस्थान, भारतमाला, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित रेलवे एवं हवाई कनेक्टिविटी जैसी अनेक बड़ी परियोजनाएं राजस्थान की औद्योगिक, परिवहन और आर्थिक संभावनाओं को नई गति देने वाली हैं।
मोदी जी के मार्गदर्शन में राजस्थान की दशकों से लंबित जल परियोजनाओं से संबंधित अंतरराज्यीय समझौते संपन्न हुए हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल, किशाऊ, नर्मदा और माही सहित जल परियोजनाओं से पीढ़ियों की प्यास बुझने की आस जगी है।

वर्ष 2001 का गुजरात, 2014 का भारत और 2026 का भारत इन तीन पड़ावों को यदि एक साथ देखा जाए तो यह स्पष्ट होता है कि इन 25 वर्षों में भारत ने अपनी सोच, अपनी क्षमता और अपने आत्मविश्वास का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्ष पूर्ण करने पर मैं राजस्थान की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सार्वजनिक जीवन की उनकी यह लंबी यात्रा लोकतांत्रिक भारत में सेवा, संकल्प और निरंतर कर्म की एक महत्वपूर्ण कहानी है। मेरी कामना है कि उनका अनुभव, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता आने वाले वर्षों में भी देश को नई दिशा देती रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery