Thursday, April, 02,2026

निगम ने रचा इतिहास, 186 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली

जयपुर: जयपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का नया रिकॉर्ड बनाया है। निगम की राजस्व टीमों ने नगरीय विकास कर के रूप में 160.63 करोड़ रुपए का संग्रह किया, वहीं विज्ञापन शुल्क से 25.12 करोड़ रुपए जुटाए गए। इस प्रकार कुल राजस्व संग्रहण 185.75 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 34.76 करोड़ रुपए अधिक है।

नगर निगम ने इस वर्ष नगरीय विकास कर एवं विज्ञापन शुल्क वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में सभी राजस्व टीमों ने समन्वित प्रयास करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 23 प्रतिशत अधिक वसूली दर्ज की गई है। निगम प्रशासन के अनुसार, कर संग्रहण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके माध्यम से नगरीय विकास कर का व्यवस्थित संग्रहण सुनिश्चित किया गया।

जोन वाइज विवरणः विभिन्न जोनों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिला। मालवीय नगर जोन ने सर्वाधिक 53.68 करोड़ रुपए का संग्रह किया, जबकि सिविल लाइन जोन ने 27.70 करोड़ रुपए जुटाए। इसके अलावा झोटवाड़ा (15.79 करोड़), मानसरोवर (15.84 करोड़), किशनपोल (14.05 करोड़), मुरलीपुरा (13.59 करोड़), जगतपुरा (12.19 करोड़) और सांगानेर (10.89 करोड़) जोनों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery