Tuesday, July, 14,2026

खंगाले 1100 CCTV और 1300KM किया पीछा... फिर हत्थे चढ़े बदमाश

जयपुर: खोरा बीसल थाना पुलिस ने 10 दिन पहले ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर 10 किलो चांदी, सोने के आभूषण और नकदी लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू (कालवाड़) और विशाल मीणा निवासी हरमाड़ा शामिल हैं। इनमें दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई करीब 7 किलो चांदी की सिल्ली और वारदात में शामिल कार बरामद की है। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 3 जुलाई की रात नांगल लाड़ी स्थित श्री श्याम ज्वेलर्स के संचालक शंकरलाल शर्मा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर डंडों से जानलेवा हमला किया और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 10 किलो चांदी, सोने के आभूषण और 15 हजार रुपए नकद थे। हमले में पीड़ित के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि सिर, नाक और आंखों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने 50 किमी के दायरे में लगे करीब 1100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों के भागने का रूट तैयार किया। करीब 1300 किमी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चौमूं से किराए पर कार लेकर वारदात को अंजाम देने आए थे। लूट के बाद एक साथी की मदद से चांदी को गलवाकर सिल्ली बना ली थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। वारदात में शामिल हरमाड़ा के बिछपड़ी निवासी जितेंद्र शर्मा सहित चार आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery