Tuesday, July, 14,2026

इक्का क्लब में उम्रकैदी की बर्थडे पार्टी में युवक का कत्ल

जयपुर: मानसरोवर के न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में रविवार देर रात हुई बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदल गई। पार्टी के दौरान हुए विवाद में धौलपुर निवासी 25 वर्षीय अन्नू गुर्जर की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के समय भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर आए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीसीपी साऊथ राजर्षि राज ने बताया कि इक्का क्लब बंद होने के बाद क्लब के वर्तमान मालिक अशोक जागिड़ का परिचित अनुज गुर्जर अपने साथियों के साथ छत के रास्ते क्लब में पहुंचा था। इसके बाद रात करीब 3 बजे वहां शराब पार्टी शुरू हुई। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। आरोप है कि अनुज गुर्जर और उसके साथियों ने रसोई में रखा चाकू उठाकर अन्नू गुर्जर पर हमला कर दिया। चाकू लगने से गंभीर घायल अन्नू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अन्नू और कुलदीप थे रिश्तेदार

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक अन्नू गुर्जर और कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर आपस में रिश्तेदार थे। अन्नू, कुलदीप के मामा का बेटा था। अन्नू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वह जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर पहुंचे थे जयपुर

थाना प्रभारी लखन खटाणा ने बताया कि इस वारदात में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि भरतपुर ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी भी पार्टी में शामिल थे। इनमें कुलदीप गुर्जर उर्फ कुल्लू और राजेश गुर्जर उर्फ सुगड़ सिंह शामिल हैं। कुलदीप जयपुर के गोल्डी मर्डर केस (सांगानेर सदर थाना) और लालकोठी थाना क्षेत्र में जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक हकरुल्ला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वहीं, राजेश गुर्जर हिंडौन सिटी में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों कैदी अपने साथियों के साथ भरतपुर ओपन जेल से निकलकर जयपुर पहुंचे थे। अनुज गुर्जर सहित अन्य लोग कुलदीप की जन्मदिन पार्टी मना रहे थे।

अनुज गुर्जर पर पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले

5 वर्ष पहले भरतपुर में एक अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट और उसके मासूम बेटे को डॉक्टर की पत्नी ने घर में जिंदा जला दिया था। मृतका अनुज गुर्जर की बहन थी। बहन की मौत के बाद बदले की भावना में अनुज ने जेल से बाहर आए डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। वह पिछले करीब दो वर्षों से हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर चल रहा था। जयपुर में हुए अन्नू के मर्डर का मुख्य आरोपी भी अनुज गुर्जर है।

युवती को थप्पड़ मारने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक युवती को थप्पड़ मारने की बात को लेकर हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अन्नू गुर्जर और युवती के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया और आरोपियों ने हमला कर दिया।

देर रात पार्टी पर भी उठे सवाल

पुलिस अब इक्का क्लब की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्लब बंद होने के बाद आरोपी वहां कैसे पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और देर रात तक पार्टी किस आधार पर चल रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इक्का क्लब में अनुज गुर्जर की साझेदारी थी।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अनुज गुर्जर निवासी नीमदा गेट कॉलोनी, भरतपुर, राजेश गुर्जर उर्फ सुगड़ सिंह, हिंडौन, करौली, कुलदीप गुर्जर उर्फ कुल्लू, भरतपुर, गोविंद शर्मा, डींग, हनुमान सिंह, हिंडौन, करौली, दीक्षांत, डीग, चंद्रसिंह, डीग और बबलू, अजमेर का गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आकाश गुर्जर उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेंद्र गुर्जर सहित अन्य आरोपी फरार हैं।

ओपन जेल व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद भरतपुर ओपन जेल की निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। नियमों के अनुसार, ओपन जेल के कैदियों को निर्धारित समय पर लौटना होता है। इसके बावजूद उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों का जयपुर के क्लब तक पहुंचना गंभीर मामला माना जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery