Tuesday, August, 12,2025

जिलाध्यक्ष के बुलावे पर बैठक में नहीं पहुंचे पार्षद और प्रत्याशी

जयपुर: जयपुर शहर भाजपा में एक बार फिर से अंतर्कलह और अव्यवस्थाओं का दौर सामने आया है। 'हर घर तिरंगा यात्रा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' को लेकर रविवार को आयोजित की गई जयपुर शहर की तैयारी बैठक में पार्टी के पार्षदों और चुनावी प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष अमित गोयल के बुलावे को दरकिनार कर दिया। बैठक में करीब 450 जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित थी, लेकिन 50 लोग भी नहीं पहुंचे।

बैठक से पहले जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर के 250 वाडाँ के भाजपा पार्षदों और यहां से भाजपा के टिकट पर पार्षद प्रत्याशी रहे कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए बुलाया था। वहीं, पूर्व पार्षदों को भी बुलाया गया था। ऐसे में करीब 450 लोगों को बैठक में बुलाया गया था। आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई इस बैठक में कुर्सियां खाली ही नजर आई। कार्यक्रम में अपेक्षित संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई थी, लेकिन बुलावे के बाद भी लोग तय संख्या के 10 प्रतिशत भी नहीं पहुंचे।

नई कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर विवादों में आए थे गोयल

इससे पहले गोयल भाजपा जयपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर विवादों में आए थे। इससे जिला अध्यक्ष अमित गोयल की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े हुए। गोयल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद खुद सबसे पहले इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, लेकिन कुछ ही समय बाद पदाधिकारियों के नामों की वह पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बाद गोयल ने बार-बार सफाई दी।

कुछ ही समय बाद गोयल ने फिर से पोस्ट किया कि यह सूची वैध नहीं है। इसके बाद सूची आई ही नहीं। सूची में कुछ नामों के सामने 'सिफारिश' लिखा होना भी विवाद का प्रमुख कारण बना था। पूरे विवाद के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी और मामले पर संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही, मामले की समीक्षा के बाद उचित निर्णय लेने को कहा था।

सिर्फ 30 पार्षद ही पहुंचे

बैठक में मौजूद रहे पार्षदों ने बताया कि जयपुर शहर भाजपा की इस बैठक में लगभग 30 पार्षद ही पहुंचे। इनमें से 19 पार्षद ग्रेटर निगम से और 9-10 पार्षद हेरिटेज निगम से पहुंचे। बैठक में हेरिटेज महापौर कुसुम यादव तो पहुंची, लेकिन ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर नजर नहीं आई। इसके अलावा पूर्व महापौर शील धाबाई और ग्रेटर निगम से उपमहापौर पुनीत कर्णावट बैठक में आए। बैठक के बाद इस कार्यक्रम की तस्वीर बीजेपी राजस्थान के सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की गई, जिसमें खाली कुर्सियां साफ नजर आ रही हैं। बैठक में कार्यकम संयोजक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, प्रदेश टीम से नारायण पंचारिया, नाहर सिंह जोथा, प्रभारी नरेश बंसल, जिला अध्यक्ष अमित गोयल मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र की बैठकों में पहुंचे, जिले की में नहीं आए

जिस दिन जिले की बैठक हुई उसी दिन विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक हुई। इन बैठकों में जयपुर शहर जिला की बैठक से ज्यादा कार्यकर्ताओं की संख्या नजर आई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery