Tuesday, December, 16,2025

अध्यात्म आस्था नहीं, बल्कि स्वयं को समझना है

बीकानेर: प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, योग एवं मोटिवेशनल स्पीकर बी. के. शिवानी ने कहा कि अध्यात्म कोई कर्मकांड या केवल आस्था नहीं, बल्कि स्वयं को समझना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के मूलभूत संस्कार शांति, खुशी और पवित्रता हैं, लेकिन आज का समाज इन्हें अपने भीतर खोजने के बजाय रिश्तों, पदों और बाहरी उपलब्धियों में तलाश रहा है, जिससे मानसिक असंतुलन बढ़ रहा है। फर्स्ट इंडिया न्यूज से बातचीत में बी. के. शिवानी ने अध्यात्म, योग, सियासत और भारत के भविष्य पर खुलकर विचार रखे। राजनीति में बदलाव के सवाल पर शिवानी ने कहा कि देश और दुनिया इस समय युग परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। जब परिवर्तन आता है तो उथल-पुथल स्वाभाविक है। किसी के लिए वही समय अंधेरी रात होता है, तो किसी के लिए सुबह की शुरुआत। भारत के लिए सुबह का समय आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत स्वर्णिम भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अब तो पूरा विश्व भी भारत की भूमिका और नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व महापौर सुशीला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery