Monday, July, 27,2026

BJP कार्यालय के लिए 6000 वर्गमीटर भूमि आवंटन को हरी झंडी

जयपुर: राजस्थान की सियासत का नया केंद्र अब मानसरोवर बनने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए मानसरोवर के वीटी रोड पर 6000 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय की कार्रवाई जारी होने के बाद राजस्थान आवासन मंडल को भूमि आवंटन के निर्देश दिए हैं।

यह भूमि संस्थानिक दर की 30 प्रतिशत कीमत पर आवंटित की जाएगी। इसके लिए पहले इस भूखंड का व्यावसायिक भू-उपयोग बदलकर संस्थानिक किया गया है, जिससे प्रदेश कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश पिछले करीब दो वर्षों से चल रही थी। इस दौरान रिंग रोड, जगतपुरा और महल रोड सहित कई स्थानों का परीक्षण किया गया, लेकिन अंततः मानसरोवर के वीटी रोड स्थित भूखंड को अंतिम रूप दिया गया।

कांग्रेस कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर

दिलचस्प बात यह है कि जहां कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय निर्माणाधीन है, वहीं से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय विकसित होगा। इससे भविष्य में मानसरोवर प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों का अहम केंद्र बन जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery