Tuesday, August, 12,2025

राम मंदिर पर नवंबर में होगा ध्वजारोहण

अयोध्या (उप्र): अयोध्या में रामलला के मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम नवंबर में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हजारों विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए नवंबर में दो तिथियां छांटी हैं। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित दो तिथियों 16 नवंबर या 25 नवंबर में से एक को अंतिम रूप देने पर चर्चा चल रही है। पीएम मोदी इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हो सकते हैं। मंदिर सूत्रों के मुताबिक, इस मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर राम ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा, परिसर के भीतर स्थित अन्य सभी मंदिरों के शिखरों पर भी ध्वज फहराए जाएंगे, जो इस मंदिर के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कीर्तिमान होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, कार्यक्रम अभी तैयार किया जा रहा है। जैसे ही यह तैयार हो जाएगा, मीडिया से साझा किया जाएगा। मंदिर सूत्रों ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जितना भव्य होने की संभावना है। ट्रस्ट अतिथियों की एक विस्तृत सूची तैयार कर रहा है, जिसमें संत, धार्मिक नेता, गणमान्य अतिथि और भारत एवं विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे। ट्रस्ट को अनुमान है कि हजारों की संख्या में अतिथि इस दूसरे ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अमले ने होटलों में कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है और बड़ी धर्मशालाओं और अतिथि गृहों में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

वैदिक मंत्रों, संगीत और विशेष पूजा अनुष्ठान के बीच मंदिर पर ध्वज फहराया जाएगा। कई अन्य अनुष्ठान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। एक रामकथा का भी आयोजन किया जा सकता है और देशभर से प्रख्यात संगीतकारों और गायकों द्वारा प्रस्तुति देने की भी संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery