Saturday, September, 27,2025

शहर को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी

अलवर: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर के हृदय स्थल होप सर्कस पर सेवा पखवाड़े के तहत 'एक दिन, एक घण्टा, एक साथ' थीम पर आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा विकसित भारत क्विज के पोस्टर व स्वच्छता बैग का विमोचन किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि स्वच्छता ईश्वर के नजदीक ले जाने का विषय है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए परिवेश को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अलवर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का काम केवल सफाई कर्मचारियों का ही नहीं हैं, बल्कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। वर्ष 2025 की स्वच्छता क्रांति में हम सभी को सामूहिक जनसहभागिता के साथ आगे आकर अलवर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

हर व्यक्ति का स्वच्छता में सहयोग जरूरी

वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गली-मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की स्वच्छता में सहयोग करना चाहिए। भूपेंद्र यादव एवं संजय शर्मा ने स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान ऑटो टिपर चलाकर शहर से कचरा इकट्ठा कर आमजन को निर्धारित स्थान पर कचरा डालने का संदेश दिया। दोनों मंत्रियों ने स्कूटी से शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery